पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की सौगात  

भारत सरकार ने 80 करोड़ लोगों को बड़ी सौगात देते हुए पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की अवधि और छह महीना बढ़ाकर 30 सितंबर 2022 कर दी है। शनिवार शाम पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी।

शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “भारतवर्ष का सामर्थ्य देश के एक-एक नागरिक की शक्ति में समाहित है। इस शक्ति को और मजबूती देने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को छह महीने और बढ़ाकर सितंबर 2022 तक जारी रखने का निर्णय लिया है। देश के 80 करोड़ से अधिक लोग पहले की तरह इसका लाभ उठा सकेंगे।”

केंद्रीय कैबिनेट ने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को 6 महीना और बढ़ाने पर मंजूरी दे दी है। इससे पहले पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 थी। बताते चलें कि यूपी में सत्ता संभालने के बाद ही योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश मे लोक कल्याण हेतु संचालित निशुल्क राशन वितरण को अगले तीन माह तक और बढ़ाने का निर्णय आपकी सरकार ने लिया है सीएम पद की शपथ ग्रहण करने के दूसरी ही दिन यानी शनिवार को मुफ्त राशन योजना 3 महीने के लिए बढ़ाई है।

Sharad Pawar
न्यूज़

शरद पवार ने सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को NCP का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया

ई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने अपने नेतृत्व में महत्वपूर्ण बदलाव किया है जब वह अपने कार्यकारी अध्यक्ष का नामकरण कर रही है। पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने आज पार्टी की उपनेता सुप्रिया सुले को कार्यकारी अध्यक्ष के पद की नियुक्ति की घोषणा की है। सुप्रिया सुले, जो पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों में […]

Read More
न्यूज़

Brij Bhushan Singh: ‘टी शर्ट खींची, छाती पर लगाया हाथ’, बृजभूषण पर FIR में लगे ये आरोप, शरीर पर हाथ फेरते और कहते…

Brij Bhushan Singh: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज FIR में 10 छेड़छाड़ के मामलों का जिक्र किया गया है। महिला पहलवानों ने आरोप लगाया है उनकी बिना मर्जी के बृजभूषण शरण सिंह उनकी सांस चेक करने के बहाने पेट और चेस्ट पर छूते थे। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण […]

Read More
न्यूज़

अमृतपाल ने कपड़े बदलने के लिए जालंधर गुरुद्वारे का दौरा किया; भागने के लिए उपयोग की गई कार बरामद की गई और दो बाइकों पर भाग गए

पंजाब पुलिस के अनुसार, फरार वारिस पंजाब दे चीफ अमृतपाल सिंह को उनकी भागने की योजना में चार लोगों ने मदद की थी। चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और उनके पूछताछ के दौरान, यह सामने आया कि उन्होंने जालंधर के नंगल अंबियां गांव में एक गुरुद्वारे में जाकर अपने कपड़े बदले और शर्ट और […]

Read More