बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर जयंती पर बवाल

आज पूरा देश संविधान के जनक भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की जयंती मना रहा है। वही नोएडा छीजारसी गांव सेक्टर 63 आज सुबह कुछ अज्ञात लोगो ने बाबा साहब की मूर्ति तोड़ डाली। इस घटना के बाद इलाके लोगो की नाराजगी काफी बढ़ गई। तुरंत नोएडा पुलिस को जानकारी दी। नोएडा पुलिस ने इस मामले में बिना देरी किए मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी। साथ ही लोगो की नाराज़गी को शांत कर आज ही बाबा साहब की दूसरी मूर्ति लगाने का भरोसा दिलाया। दरअसल इलाके के लोगो का कहना है की कल रात गांव के युवा लड़के अंबेडकर जयंती मानने की तैयारी जुटे थे। गुब्बारे और सजावट की तैयारी चल रही थी। तभी कुछ लड़के आए थे और इन लडको के साथ मारपीट की और जाति सूचक शब्दो का इस्तेमाल किया। दोनो पक्षों की ओर गाली गलौज भी हुई। जिसके बाद  दोनो पक्ष अपने अपने घर चले गए। फिर देर रात कुछ अज्ञात लोगो ने बाबा साहब की मूर्ति तोड़ डाली। उनका मकसद साफ था। किसी भी तरह सामाजिक सौहार्द बिगड़ जाए। आपसी भाई चारा जो गांव के लोगो में है उसमे दरार पैदा है। लेकिन वक्त रहते पुलिस ने मौके की नजाकत को समझते हुए इलाके लोगो को शांत करतें हुए एक बड़ा बवाल होने से रोक लिया। इस घटना के बाद पुलिस ने शक के आधार पर एक शक्स को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Sharad Pawar
न्यूज़

शरद पवार ने सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को NCP का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया

ई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने अपने नेतृत्व में महत्वपूर्ण बदलाव किया है जब वह अपने कार्यकारी अध्यक्ष का नामकरण कर रही है। पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने आज पार्टी की उपनेता सुप्रिया सुले को कार्यकारी अध्यक्ष के पद की नियुक्ति की घोषणा की है। सुप्रिया सुले, जो पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों में […]

Read More
न्यूज़

Brij Bhushan Singh: ‘टी शर्ट खींची, छाती पर लगाया हाथ’, बृजभूषण पर FIR में लगे ये आरोप, शरीर पर हाथ फेरते और कहते…

Brij Bhushan Singh: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज FIR में 10 छेड़छाड़ के मामलों का जिक्र किया गया है। महिला पहलवानों ने आरोप लगाया है उनकी बिना मर्जी के बृजभूषण शरण सिंह उनकी सांस चेक करने के बहाने पेट और चेस्ट पर छूते थे। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण […]

Read More
न्यूज़

अमृतपाल ने कपड़े बदलने के लिए जालंधर गुरुद्वारे का दौरा किया; भागने के लिए उपयोग की गई कार बरामद की गई और दो बाइकों पर भाग गए

पंजाब पुलिस के अनुसार, फरार वारिस पंजाब दे चीफ अमृतपाल सिंह को उनकी भागने की योजना में चार लोगों ने मदद की थी। चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और उनके पूछताछ के दौरान, यह सामने आया कि उन्होंने जालंधर के नंगल अंबियां गांव में एक गुरुद्वारे में जाकर अपने कपड़े बदले और शर्ट और […]

Read More