रूस-यूक्रेन का युद्ध – जर्मन चांसलर भी करेंगे भारत सेअपील – मोदी ही खत्म करा सकते

भारत यात्रा के दौरान जर्मन चांसलर ओल्फ शोल्ज रूस-यूक्रेन युद्ध की समाप्ति के लिए भारत से मध्यस्थता करने का अनुरोध कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बातचीत के एजेंडे में रूस यूक्रेन-युद्ध का मुद्दा भी शामिल है। पश्चिमी देश शुरू से ही प्रयास कर रहे हैं कि इसमें भारत अपनी भूमिका निभाए। भारत शुरू से युद्ध का विरोध कर रहा है। साथ ही वार्ता और कूटनीति के जरिये विवाद को सुलझाने के पक्ष में रहा है। शोल्ज शनिवार को भारत आ रहे हैं।

रूस-यूक्रेन युद्ध को एक साल पूरा हो चुका है। इसके खत्म होने के आसार आगे भी नजर नहीं आ रहे। पश्चिमी देश चाहते हैं कि युद्ध खत्म होने का कोई रास्ता निकले, क्योंकि इसके दुष्प्रभावों का सामना पूरी दुनिया कर रही है। पश्चिमी देश भारत की भूमिका को इस मामले में महत्वपूर्ण मानते हैं और फ्रांस समेत कई देशों की तरफ से ऐसी अपील पूर्व में भारत से की गई है।

शनिवार को जब दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष मिलेंगे तो वह द्विपक्षीय मुद्दों के अलावा क्षेत्रीय महत्वपूर्ण के वैश्विक मुद्दों और वैश्विक भू राजनीतिक हालातों पर भी चर्चा करेंगे। भारत की तरफ से हालांकि आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है लेकिन जर्मनी की तरफ से बताया गया है कि रूस-युक्रेन युद्ध इस बातचीत के एजेंडे में है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की हाल में यूक्रेन यात्रा और उसके बाद संसद में दिए गए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के वक्तव्य के बाद यह मामला और भी महत्वपूर्ण हो गया है। जर्मनी का मानना है कि इस मामले में भारत की मध्यस्थता कारगर हो सकती है। रूस और भारत मित्र हैं। भारत की आवाज को मास्को में सुना जाएगा और वह इस युद्ध का हल तलाशने में कारगर हो सकती है।

यात्रा के दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर तो दोनों राष्ट्राध्यक्ष चर्चा करेंगे ही, साथ ही भारत के लिए ज्यादा अहम हिंद-प्रशांत से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी। भारत ने जर्मनी को हिंद-प्रशांत समुद्री पहल (आईपीओआई) में भी शामिल कर रखा है, जो एक सैन्य साझीदारी पहल है। इसे और मजबूत करने पर बातचीत होने की संभावना है।

Sharad Pawar
न्यूज़

शरद पवार ने सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को NCP का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया

ई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने अपने नेतृत्व में महत्वपूर्ण बदलाव किया है जब वह अपने कार्यकारी अध्यक्ष का नामकरण कर रही है। पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने आज पार्टी की उपनेता सुप्रिया सुले को कार्यकारी अध्यक्ष के पद की नियुक्ति की घोषणा की है। सुप्रिया सुले, जो पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों में […]

Read More
न्यूज़

Brij Bhushan Singh: ‘टी शर्ट खींची, छाती पर लगाया हाथ’, बृजभूषण पर FIR में लगे ये आरोप, शरीर पर हाथ फेरते और कहते…

Brij Bhushan Singh: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज FIR में 10 छेड़छाड़ के मामलों का जिक्र किया गया है। महिला पहलवानों ने आरोप लगाया है उनकी बिना मर्जी के बृजभूषण शरण सिंह उनकी सांस चेक करने के बहाने पेट और चेस्ट पर छूते थे। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण […]

Read More
न्यूज़

अमृतपाल ने कपड़े बदलने के लिए जालंधर गुरुद्वारे का दौरा किया; भागने के लिए उपयोग की गई कार बरामद की गई और दो बाइकों पर भाग गए

पंजाब पुलिस के अनुसार, फरार वारिस पंजाब दे चीफ अमृतपाल सिंह को उनकी भागने की योजना में चार लोगों ने मदद की थी। चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और उनके पूछताछ के दौरान, यह सामने आया कि उन्होंने जालंधर के नंगल अंबियां गांव में एक गुरुद्वारे में जाकर अपने कपड़े बदले और शर्ट और […]

Read More